Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांग्रेस हेडक्वार्टर का बदला एड्रेस, सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

    कांग्रेस हेडक्वार्टर का बदला एड्रेस, सोनिया गांधी ने किया ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Congress Headquarter Indira Bhawan
    Congress Headquarter Indira Bhawan

    Congress Headquarter Indira Bhawan: कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपने नए और आलीशन हेडक्वार्टर ‘इंदिरा भवन’ का शुभारंभ किया। सोनिया गांधी ने 9A, कोटला रोड पर बने इस दफ्तर का उद्घाटन किया। कांग्रेस का यह नया दफ्तर 80,000 वर्गफीट में फैला है। इसे 252 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। कांग्रेस का यह नया मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। आइए, जानते हैं क्या है इस नए दफ्तर को बनाने की वजह और क्या इसकी खासियत।

    अब बदल गया है कांग्रेस हेडक्वार्टर का पता
    कांग्रेस ने अपने नए हेडक्वार्टर में कांग्रेस के इतिहास की झलकियां पेश करने वाली तस्वीरें लगाई गई हैं। उद्घाटन समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के 400 से अधिक नेता मौजूद रहे। अब पार्टी का नया पता 24, अकबर रोड की जगह 9A कोटला रोड हो गया है।

    Read Also- अनारक्षित सीटों पर OBC को चुनाव लड़ाएगी भाजपा: डिप्टी CM साव का आरोप, कहा- कांग्रेस की आरक्षण शून्य करने की साजिश

    हेडक्वार्टर में लगाई गई है दिग्गज नेताओं की तस्वीरें
    Congress Headquarter Indira Bhawan:  इंदिरा भवन में कांग्रेस के इतिहास को दिखाया गया है। यहां पार्टी के उन नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं, जिनके गांधी परिवार से मतभेद रहे या जिन्होंने पार्टी छोड़ी। इनमें नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं का नाम शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने इस भवन के डिजाइन और तस्वीरों को चुनने में अहम भूमिका निभाई है। दफ्तर का का फ्रंट एंट्रेंस दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की बजाय कोटला रोड की ओर किया गया है।

    पार्टी की मेहनत और बलिदान का नतीजा: राहुल गांधी
    उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि यह दफ्तर केवल एक इमारत नहीं है। यह पार्टी के संघर्ष, मेहनत और बलिदान का नतीजा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस नए हेडक्वार्टर के लिए बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि यह नया दफ्तर पार्टी के लिए एनर्जी का नया सेंटर होगा। इस बिल्डिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, साउंडप्रूफ चैंबर, और हाईटेक ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन के साथ मीडिया और किसान विभाग के ऑफिस बनाए गए हैं।

    Read Also-  समंदर में उतरे भारत के तीन योद्धा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया ‘त्रिदेव’

    खड़गे और सोनिया का दफ्तर खास डिजाइन में बना है
    Congress Headquarter Indira Bhawan:  इंदिरा भवन की पांचवीं मंजिल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी का ऑफिस बनाया गया है। दोनों नेताओं के ऑफिस को खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसी मंजिल पर राहुल गांधी का भी ऑफिस है। बिल्डिंग के बीचों-बीच खड़गे का ऑफिस है। यहां पार्टी के अलग-अलग विभागों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाने की कोशिश की गई है।

    पुराना मुख्यालय फिलहाल नहीं छोड़ेगी पार्टी
    कांग्रेस ने साफ किया है कि 24, अकबर रोड स्थित पुराना मुख्यालय पूरी तरह बंद नहीं होगा। यह स्थान नेताओं की बैठकों और अन्य गतिविधियों के लिए सक्रिय रहेगा। भाजपा ने भी अपने पुराने मुख्यालय को पूरी तरह नहीं छोड़ा था। कांग्रेस के लिए 24, अकबर रोड लकी साबित हुआ था, जहां से पार्टी ने कई चुनावी जीत हासिल कीं। यही वजह है कि पार्टी ने कहा है कि वह पुराने दफ्तर को नहीं छोड़ेगी।

    Read Also-   देश में बढ़ गए HMPV के केस, 30 फीसदी मामले महाराष्ट्र से, जानें किस-किस राज्य में फैला संक्रमण

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ बदलाव
    सुप्रीम कोर्ट ने भीड़-भाड़ कम करने के लिए सभी राजनीतिक दलों को अपने मुख्यालय बदलने का निर्देश दिया था। भाजपा ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना नया कार्यालय बनाया। अब कांग्रेस ने भी भाजपा के पड़ोस में ही अपना नया ठिकाना चुना है। कांग्रेस ने अपने इस हेडक्वार्टर के जरिए पार्टी के 138 साल के इतिहास की विरासत को भी सहेजने की कोशिश की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Congress congress headquarters congress new headquarter congress new headquarters congress new headquarters indira bhawan indira bhawan
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.