रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के विवाद के बाद क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के कथित आपत्तिजनक बयान पर रायपुर और अन्य शहरों में अग्रवाल और सिंधी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज की मूर्ति को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों समुदायों में आक्रोश फैल गया।
रायपुर में अग्रसेन चौक पर चक्काजाम
अग्रवाल समाज ने धर्म गुरुओं के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में रायपुर के अग्रसेन चौक पर चक्काजाम किया। इस दौरान उन्होंने क्रांति सेना के प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग की।
सिंधी समाज का विरोध
कटोरा तालाब स्थित झूलेलाल धाम में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने भी बयान के खिलाफ अपना विरोध जताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।




