टीआरपी डेस्क। अंबिकापुर शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। विभागीय टीम ने लगातार 12 घंटे तक दस्तावेजों तथा उपकरणों की जांच की और फर्म से संबंधित दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।
नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन निर्माण के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों को सामग्री सप्लाई का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
अधिकारियों ने अनियमितता या कार्रवाई के निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए इसे नियमित जांच प्रक्रिया बताया।
अंबिकापुर में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाइयां की जा रही हैं, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल मची हुई है।




