Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    July 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    July 22, 2026

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • राज्यपाल के स्वेच्छानुदान से बना शबरी वाचनालय, जनजातीय छात्राओं को मिला अध्ययन का आधुनिक केंद्र
    • छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार-एनएचएआई से मांगा जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से एम्बुलेंस चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से एम्बुलेंस चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस चोरी का खुलासा

    सरगुजा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से संजीवनी 108 एम्बुलेंस चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात मणिपुर थाना क्षेत्र की है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 60 गार्ड तैनात हैं, बावजूद इसके एम्बुलेंस के चोरी होने की भनक न अस्पताल प्रबंधन को लगी और न ही संचालनकर्ता कंपनी के किसी अधिकारी को।

    कई दिनों से खड़ी थी एम्बुलेंस
    मिली जानकारी के अनुसार, चोरी हुई एम्बुलेंस (क्रमांक CG 02-6563) पिछले कई दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) परिसर में स्थित नकीपुरिया वार्ड के बाहर खड़ी थी। कंपनी के अनुसार, वाहन का स्टेयरिंग टाइट हो गया था, जिस कारण उसे अस्थायी रूप से बंद कर वहीं खड़ा कर दिया गया था। एम्बुलेंस की चोरी की शिकायत संचालनकर्ता कंपनी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई है।

    Read Also-  चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थन से इनकार

    भर्ती प्रक्रिया में व्यस्त थे कंपनी के लोग
    सीडीओ कंपनी के सरगुजा प्रभारी डीएम संदीप यादव ने बताया कि 108 एम्बुलेंस के संचालन हेतु ईएमटी और पायलट की भर्ती के लिए 13 से 16 जुलाई तक पीजी कॉलेज मैदान में शिविर लगाया गया था। इसी दौरान एम्बुलेंस चोरी हो गई। 17 जुलाई को जब एम्बुलेंस की तलाश की गई, तो वह परिसर से गायब मिली।

    प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल
    अस्पताल प्रबंधन हर माह लगभग 7 लाख रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च करता है। प्रबंधन और सीडीओ कंपनी के बीच सुरक्षा को लेकर अनुबंध है, जिसके तहत 60 सुरक्षाकर्मी शिफ्टों में तैनात रहते हैं। इसके बावजूद अस्पताल परिसर से पूर्व में भी बाइक चोरी की शिकायतें आती रही हैं।

    Read Also-  स्टेट बैंक के नए भवन में ‘विदाई पार्टी’ बनी देर रात की ‘दारू पार्टी’, राहगीरों के साथ पड़ोसी भी हुड़दंग से होते रहे परेशान

    पुलिस जांच में जुटी
    मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि मणिपुर थाने में एम्बुलेंस चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    स्थिति होगी स्पष्ट – अस्पताल अधीक्षक
    मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या ने बताया कि उन्हें भी एम्बुलेंस चोरी की सूचना मिली है, हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    surguja news surguja news c.g surguja news cg surguja news hindi surguja news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    जीवित व्यक्ति को मृत मानने की गलती पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने कमिश्नर का फैसला पलटा

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.