Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्टेट बैंक के नए भवन में ‘विदाई पार्टी’ बनी देर रात की ‘दारू पार्टी’, राहगीरों के साथ पड़ोसी भी हुड़दंग से होते रहे परेशान

    स्टेट बैंक के नए भवन में ‘विदाई पार्टी’ बनी देर रात की ‘दारू पार्टी’, राहगीरों के साथ पड़ोसी भी हुड़दंग से होते रहे परेशान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    स्टेट बैंक के नए भवन में विदाई पार्टी बनी देर रात की 'दारू पार्टी'

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीजापुर शाखा को अलॉट हुए नए भवन में देर रात तक चली एक ‘विदाई पार्टी’ ने पास-पड़ोस के लोगों की नींद हराम कर दी। आरोप है कि यह पार्टी असल में शराब पार्टी में बदल गई, जिसका शोर-शराबा देर रात तक मुख्य सड़क तक सुनाई देता रहा।

    क्या है मामला?
    दरअसल, एसबीआई का पुराना भवन जर्जर होने के कारण बैंक को मेन रोड बीजापुर पर स्थित एक नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच, रविवार देर शाम बैंककर्मियों ने अपने एक सहकर्मी की विदाई के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। लेकिन, स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह आयोजन जल्द ही शराब पार्टी का रूप ले लिया। पड़ोसियों ने शिकायत की कि रात के सन्नाटे में तेज आवाज़ों और हुल्लड़ से उन्हें काफी परेशानी हुई। मेन रोड तक शोर पहुंचने से आम राहगीर भी हैरान रह गए।

    Read Also-  बिलासपुर हाईवे जाम मामला: HC की सख्ती के बाद पुलिस ने जब्त की लग्जरी कारें, रसूखदार युवकों पर FIR दर्ज

    बैंक प्रबंधक ने दी सफाई
    इस घटना पर जब एसबीआई के बीजापुर शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी हुई थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि “जानबूझकर किसी को हानि पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। बैंककर्मी अपने साथी का विदाई पार्टी मना रहे थे।”

    हालांकि, यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर देर रात तक होने वाले ऐसे आयोजनों और उनसे होने वाली असुविधाओं पर सवाल खड़े करती है, खासकर जब उनका स्वरूप बदल जाता है। क्या इस तरह के आयोजनों के लिए अनुमति ली गई थी और क्या बैंक को अपने कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    आबकारी निरीक्षक वतन चौधरी ने बताया कि निजी भवनों में पार्टी आयोजित करने और शराब परोसने के लिए एक दिन का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बीजापुर एसबीआई के नए भवन में आयोजित विदाई पार्टी के मामले में, यदि शराब परोसी गई थी, तो इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, यह जांच का विषय है।

    Read Also-  नाबालिग से दरिंदगी: पहले चाचा ने किया रेप, फिर पड़ोसी ने 80 हजार में बेचा

    नियम और शर्तें

    • निजी भवनों में पार्टी आयोजित करने और शराब परोसने के लिए एक दिन का लाइसेंस आवश्यक है।
    • आबकारी विभाग से अनुमति लिए बिना शराब पार्टी आयोजित करना कानूनन अपराध है।
    • सार्वजनिक स्थानों पर देर रात तक होने वाले आयोजनों से होने वाली असुविधाओं के लिए आयोजकों को जवाबदेह ठहराया जा सकता है।

    एसबीआई की जिम्मेदारी

    • बैंक प्रबंधन को अपने कर्मचारियों के व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है।
    • सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले आयोजनों के लिए बैंक को आवश्यक अनुमति लेनी चाहिए।
    • यदि पार्टी में शराब परोसी गई थी, तो इसके लिए आवश्यक लाइसेंस लिया गया था या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur cg news bijapur news bijapur news cg bijapur news new news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.