Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर हाईवे जाम मामला: HC की सख्ती के बाद पुलिस ने जब्त की लग्जरी कारें, रसूखदार युवकों पर FIR दर्ज

    बिलासपुर हाईवे जाम मामला: HC की सख्ती के बाद पुलिस ने जब्त की लग्जरी कारें, रसूखदार युवकों पर FIR दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    हाईवे जाम मामला: HC की सख्ती के बाद पुलिस ने जब्त की लग्जरी कारें

    बिलासपुर। नेशनल हाईवे-130 पर सड़क जाम करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बिलासपुर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने शहर के कुछ रसूखदार युवकों की लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी भी की जा रही है।

    क्या है पूरा मामला?
    दरअसल, भाजपा नेता के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने हाल ही में दो नई महंगी लग्जरी कारें खरीदी थीं। इस मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शोरूम पहुंचा, जहां उसने काले रंग की गाड़ियों के काफिले के साथ अलग-अलग पोज़ में वीडियो बनवाया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जो बाद में वायरल होने के बाद हटा दिया गया।

    वीडियो में देखा गया कि युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर ट्रैफिक बाधित किया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, पहले पुलिस ने सिर्फ 2-2 हजार रुपये का चालान काटकर मामले को रफा-दफा कर दिया था।

    Read Also-  बिलासपुर हाईवे जाम मामला: हाईकोर्ट सख्त, रसूखदार लड़कों की लग्जरी गाड़ियां जब्त न करने पर उठाए सवाल

    हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
    मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने और जन आक्रोश बढ़ने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने जैसा है।

    कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब मामला इतना गंभीर है, तो पुलिस ने अब तक गाड़ियां जब्त क्यों नहीं कीं और प्रभावी धाराओं में केस क्यों नहीं दर्ज किया गया।

    हाईकोर्ट की टिप्पणी
    मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि, यह बेहद चिंता का विषय है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की शरारतें दोहराई जा रही हैं। ऐसे लोग न केवल खुद की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते हैं। जब कोई रईस बच्चा इस तरह की हरकत करता है, तो पुलिस की ढिलाई और भी चिंताजनक हो जाती है।

    Read Also-  चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज प्रदेशव्यापी चक्काजाम: रायपुर-बिलासपुर NH समेत 33 जिलों में दोपहर 12 से 2 तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    तेजी से हुई कार्रवाई
    हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। साथ ही बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news latest bilaspur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.