जांजगीर-चांपा। चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी, जिससे ऑटो में सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे।
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायल घासी राम खूंटे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिर्रा थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




