बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। मृतक की लाश गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिली है। बताया जा रहा है बुजुर्ग गाय चराने के लिए घर से निकला था फिर नहीं लौटा। पुलिस इस पूरे घटना की गहराई से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है। बुजुर्ग की लाश गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जंगल में मिले उनके शव का आधा गर्दन कटा हुआ पाया गया। पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश समेत कई एंगल में जांच कर रही है। परिजन और ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में मर्ग कायम कर रामचंद्रपुर पुलिस जांच कर रही हैं।




