Raigarh Latest News: रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेंजर ने खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार से वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
Read Also- यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रायपुर से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द, कई गाड़ियां का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट…
Raigarh Latest News: बजरंग सिदार ने इस मामले की शिकायत ACB को की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रेंजर को वन विभाग के कार्यालय में पकड़ा। ACB की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रिश्वतखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।




