नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए प्रस्तावित Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग अब एक दिन के लिए टाल दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को अपने आधिकारिक X हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की। ISRO ने अपने प्रमुख डॉ. वी. नारायणन के हवाले से बताया कि खराब मौसम के कारण यह निर्णय लिया गया है।
![]()
मणिपुर में हिंसा भड़की, 5 जिलों में कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
ISRO के मुताबिक, “मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को ISS पर भेजने के लिए Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग अब 10 जून की बजाय 11 जून को निर्धारित की गई है। अगला लॉन्च समय 11 जून को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे तय किया गया है।”
IIM रायपुर में साय सरकार का चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार से खुलती है गुड गवर्नेंस की राह
इस मिशन का भारत के लिए विशेष महत्व है क्योंकि इसमें भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं। वह इस मिशन में तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर्स के साथ शामिल हैं।
Axiom-4 मिशन को नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। इसे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के LC-39A लॉन्च पैड से स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया जाएगा।
स्पेस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक प्रयोगों, शैक्षणिक गतिविधियों और व्यावसायिक कार्यक्रमों पर कार्य करेंगे। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ने जा रहा है।




