CG Durg Latest News : दुर्ग जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड से बच्चों के अदला-बदली मामले में DNA रिपोर्ट आ चुकी है। जिसके चलते शबाना और साधना को उनके वास्तविक बच्चों को आज सक्षम अधिकारियो के समक्ष सौंप दिया गया है।
Read Also- बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर: 12 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर, महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़…
CG Durg Latest News : शिशु वार्ड के स्टाफ की लापरवाही के कारण दो बच्चो की अदला बदली हो गई थी।यह मामला तब उजागर हुआ था जब शबाना के परिवार के लोगो ने घर पहुंचकर साधना के बच्चे के हाथ में लगे टैग को देखा। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों को उनके द्वारा पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में आ गया। और साधना के परिवार के लोगो को बुलाकर बच्चे को शबाना को सौंपने को कहा।
Read Also- भाजपा ने रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए जारी किया आरोप पत्र, 15 बिंदुओं में गिनाई शहर सरकार की खामियां, कांग्रेस ने कहा- चुनावी प्रोपेगेंडा
CG Durg Latest News : लेकिन साधना और शबाना के बच्चे को अपना बच्चा बताती रही। जिसके कारण शबाना का परिवार DNA टेस्ट करवाने की मांग करने लगा। और दो दिन पहले दुर्ग कलेक्टर और CWC के दिशा निर्देश पर टेस्ट करवाया गया। आज बंद लिफाफा खोला गया जिसमे रिपोर्ट भी आ गया। जिसमे शबाना और साधना को उसके वास्तविक बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है। दोनो परिवार के लोगो ने बताया कि उनका अपना बच्चा मिल गया है।इसी में खुशी है वही अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लापरवाही उजागर हुई थी जिसे दुबारा न हो।




