Durg Bhilai News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला क्षेत्र में एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहिदा खातून उर्फ ज्योति और उसका पति मोहम्मद रासेल शेख वर्ष 2009 में अवैध तरीके से भारत में घुसे थे और पिछले कई वर्षों से सुपेला में फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे।
Read Also- स्काई वॉक निर्माण पर गरमाई सियासत, राजेश मूणत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Durg Bhilai News: दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, गिरफ्तार महिला शाहिदा खातून ने भारत में फर्जी नाम और पहचान के साथ निवास करना स्वीकार किया है। उसका पति रासेल शेख आपराधिक प्रवृत्ति का है और लूट के एक मामले में पहले से नामजद आरोपी रह चुका है। वर्ष 2020 में दोनों एक बार फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े भी गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दोबारा फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उसी क्षेत्र में रहना शुरू कर दिया।
पुलिस को उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने भारत में शादी की थी और अपने नेटवर्क के जरिए अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को भी अवैध तरीके से दस्तावेज बनवाने और भारत में बसाने में मदद की थी।
Read Also- केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर क्रैश, मचा हड़कंप
Durg Bhilai News: एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यह दंपति एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जो भारत में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अवैध रूप से रह रहे लोगों को संरक्षण देने का कार्य करता है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सुपेला क्षेत्र से एक अन्य बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी को भी गिरफ्तार किया गया था, जो दो वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां रह रही थी। वह बांग्लादेश के खुलना जिले की रहने वाली थी।




