Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मोहन भागवत के तीन बच्चे वाले बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, कहा- RSS में जो कुंवारे हैं उनकी सबसे पहले करायें शादी

    मोहन भागवत के तीन बच्चे वाले बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, कहा- RSS में जो कुंवारे हैं उनकी सबसे पहले करायें शादी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 2, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat
    Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat

    Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में पलटवार करते हुए कहा कि देश में लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अधिक बच्चे पैदा करने का क्या उद्देश्य है? आरएसएस में जो लोग कुंवारे हैं, उनकी सबसे पहले शादी करायें।

    Read Also-  खाट पर हेल्थ सिस्टम: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा में ही नहीं है सुविधा, नहीं पहुंच रहे एंबुलेंस


    ‘किसी भी विभाग में अव्यवस्था’

    Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat:  उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार में किसी भी विभाग में व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्था में बदल गई है। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो आज आयुष्मान कार्ड से कोई भी अस्पताल मरीज का इलाज नहीं कर रहे हैं। लोग कार्ड रखे हुए हैं पर इलाज के लिये तरस रहे हैं। इस संबंध में डॉक्टर से बात करने पर जानकारी मिली है कि डॉक्टरों को पिछले एक साल से भुगतान ही नहीं किया गया है। इस वजह से सभी सरकारी अस्पतालों की आर्थिक स्थिति खराब है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

    Read Also-  UPSC के फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर Avadh Ojha ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

    ‘आम जनता भुगत रही खामियाजा‘
    पूर्व सीएम ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों पर कहा कि हमारे शासनकाल में कभी भी खासकर स्वास्थ्य विभाग के पेमेंट 24 घंटा से ज्यादा नहीं रुकते थे, जो भी स्वास्थ्य विभाग से आवेदन आता था, उसे तुरंत पूरा किया जाता था, लेकिन साय सरकार में कोई भुगतान नहीं हुआ है। इस वजह से चाहे छोटा हॉस्पिटल हो या बड़ा अस्पताल। सभी जगह आयुष्मान कार्ड से इलाज कराना करीब-करीब बंद कर दिया गया है। इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

    Read Also-  बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: टावर में लगाई आग, मौके पर छोड़ी चिट्ठी

    ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल का बुरा हाल’
    Bhupesh baghel on Mohan Bhagwat:  उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का बुरा हाल है। कोई बजट न होने से स्कूलों में शिक्षकों के पेमेंट के लिए पैसे नहीं हैं। चार्ट और डस्टर खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है। इस वजह से पढ़ाई की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है, जो लोग स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन कराये थे, वो वापस ट्रांसफर सर्टिफिकेट ले रहे हैं। गांव में सोलर लाइट, मास्क लाइट सब बंद है। कोई रिपेयर नहीं हो रहा है क्योंकि सरकार के पास फंड नहीं है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhupesh baghel bhupesh baghel news bhupesh baghel on bjp cm bhupesh baghel mohan bhagwat
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    UCC, मास्टर प्लान से लेकर जल संरक्षण तक… धनेंद्र साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.