Bangladesh Voilance : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके आवास ढाका पैलेस में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुई हैं. इस बात की जानकारी प्रोथोम एलो डेली ने दी है. सोमवार को 2:30 बजे शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर बंगभवन से रवाना हुआ. उस समय उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी उनके साथ थीं. संबंधित सूत्रों ने बताया कि वे हेलीकॉप्टर से भारत के पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुईं हैं.
Read Also : रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट




