ख़बरवाद डॉट कॉम, कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में बैकुंठपुर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। सोनहत जनपद में विकास विस्तार अधिकारी मनोज सिंह जगत को उनका प्रभार सौंपा गया है।
बताया जा रहा है विनय कुमार कश्यप को हटाने के लिए सर्वदलीय प्रदर्शन किया गया था। जनपद के अध्यक्ष ने खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें हटाने की मांग की थी। आज जैसे ही सीएम भूपेश बघेल को इस मामले में संज्ञान हुआ। तत्काल प्रभाव से सीईओ विनय कुमार कश्यप को उनके जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया। फ़िलहाल क्यों उन्हें हटाने की मांग हुई थी और कहां उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है। जानकारी नहीं मिल पाई है।




