Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    August 1, 2026

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    August 1, 2026

    जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग
    • कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी
    • जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Big Breaking News in CG: डायरिया-मलेरिया का हॉट-स्पॉट बना बिलासपुर, अब तक 5 लोगों की मौत, 582 से ज्यादा एक्टिव मरीज, इन क्षेत्रों में हालात बेकाबू

    Big Breaking News in CG: डायरिया-मलेरिया का हॉट-स्पॉट बना बिलासपुर, अब तक 5 लोगों की मौत, 582 से ज्यादा एक्टिव मरीज, इन क्षेत्रों में हालात बेकाबू

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2024Updated:July 21, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Big Breaking News in CG
    Big Breaking News in CG

    Big Breaking News in CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डायरिया और मलेरिया रोजाना कहर बरपा रहा है। जिले में डायरिया के 34 एक्टिव केस और डायरिया के 548 केस हैं। मलेरिया से 4 की मौत हो चुकी है। वहीं डायरिया से एक की जान गई है। कुल 582 मरीज हैं, जिसमें से अब तक 5 लोगों ने दम तोड़ा है। मलेरिया प्रभावित गावों में स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक कोटा मलेरिया का हॉट स्पॉट है। यहां 34 मरीज हैं, जिसमें 4 की मौत हुई है। कोटा में डायरिया के 70, बिल्हा में डायरिया के 20, मस्तूरी में डायरिया के 30, सकरी में डयारिया के 150, रतनपुर में डायरिया के 208 और बिलासपुर शहर में डायरिया के 70 केस हैं।

    चार दिन के भीतर चार मौत हो चुकी
    Big Breaking News in CG:  मलेरिया से कोटा ब्लॉक में चार दिन के भीतर चार मौत हो चुकी है। अभी तक 34 मलेरिया मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को सात नए मरीजों की पहचान की गई है। मौजूदा स्थिति में सिम्स में 10 मरीज के साथ कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी 10 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ का तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से टूटा संपर्क, भारी बारिश से शबरी-गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर, डूब सकते हैं कोंटा के कई इलाके

    इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कर किया जा रहा
    शनिवार को कोटा के ग्राम केंदा में एक, कुपाबांधा में एक, करवा में दो, जूनापारा में एक और झरिया में दो नए मरीज मिले हैं। इन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कर किया जा रहा है। कोटा ब्लॉक के दर्जनभर से ज्यादा गांवों में मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं।

    ग्राम करवा में दो भाइयों की मौत
    Big Breaking News in CG:  बीते बुधवार को टेंगनमाड़ा के आश्रित ग्राम करवा में दो भाइयों की मौत के बाद गुरुवार को ग्राम पंचायत सिलपहरी के आश्रित ग्राम कारीमाटी में भी दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। 16 से 20 जुलाई तक की स्थिति में कुल 34 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें चार मौत भी शामिल हैं।

    130 से ज्यादा लोगों का मलेरिया टेस्ट
    शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में मौजूद टीम ने सर्वे किया है। तकरीबन 130 से ज्यादा लोगों का मलेरिया टेस्ट किया गया है। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। कोटा के ग्राम कुरदर, लमेर, आमागोहन, कारीमाटी, टांटीधार के साथ खोंगसरा मलेरिया को लेकर अति संवेदनशील बने हुए हैं। दिनोदिन कोटा क्षेत्र में स्थिति बिगड़ते ही जा रही है।

    Read Also-  कार की टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे, 2 युवकों की मौके पर मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    पहले दिन बेलगहना और सिलपहरी में 300 लोगों की जांच
    मलेरिया और डायरिया को काबू में लाने के लिए प्रभावित क्षेत्र में मरीजों की पहचान व उनका इलाज करने के लिए शहरी क्षेत्र से एक मोबाइल मेडिकल वाहन रवाना किया गया। इसमें डाक्टर, नर्स सहित पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और जांच किट रखा गया है, ताकि मौके पर ही पीड़ितों का इलाज हो सके। साथ ही ज्यादा प्रभावित और संवेदनशील ग्रामों में शिविर लगाकर लोगों की जांच और मुफ्त दवाइयां बांटने का काम भी इस मोबाइल मेडिकल यूनिट से किया जाएगा।

    126 लोगों की मलेरिया जांच की गई
    CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल मेडिकल वाहन कोटा ब्लाक के बेलगहना और केंदा के सिलपहरी गांव में पहुंचा और दोनों जगहों में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 126 लोगों की मलेरिया जांच की गई। इनमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें सिम्स में रेफर किया गया है।

    रतनपुर में नहीं संभल रहा डायरिया
    बिलासपुर के रतनपुर में डायरिया की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है। रोजाना मरीज मिलने का सिलसिला चालू है। शनिवार को 15 मरीज मिले हैं। यहां एक सप्ताह के भीतर 256 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 43 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एक दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Read Also-  कल से छत्तीसगढ़ का विधानसभा सत्र, आज कांग्रेस विधायकों की बैठक, बलौदाबाजार हिंसा, बिजली कटौती सहित इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

    जिले के अन्य क्षेत्रों में भी प्रकोप
    जिले के अन्य क्षेत्र बिल्हा और कोटा के गांव में भी डायरिया के मरीज मिल चुके हैं। यहां तकरीबन दर्जनभर गांव में 200 से ज्यादा डायरिया मरीज मिल चुके हैं और नए मरीज मिल रहे हैं। जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में नहीं लाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग डायरिया से पीड़ित हो सकते हैं।

    अस्पताल में आने लगे मामले
    सिम्स और जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त के मामले सामने आने लगे हैं। इसे डायरिया से जोड़कर देखा जा रहा है। हर साल वर्षा ऋतु में उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ते हैं। ध्यान नहीं देने पर इसके मामले बढ़ने की आशंका भी अधिक रहती है। ऐसे में जिन भी क्षेत्रों से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, वहां पर भी सर्वे टीम को भेजा जा रहा है।

    शहरी क्षेत्र भी संवदेनशील
    शहरी क्षेत्र में 27 छोटे स्लम एरिया है। जो डायरिया के लिए संवदेनशील है। शहर के तालापारा, तारबाहर, सिरगटटी, तोरवा क्षेत्र से भी हर साल इसके मामले सामने आते हैं। शहरी क्षेत्र में फैला तो सैकड़ों लोग इसके चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं।

    Read Also-  पति को बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त, पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर हुआ आग बबूला, धारदार हथियार से वार कर ली जान

    मलेरिया और डायरिया पीड़ितों के लिए सिम्स और जिला अस्पताल में बढ़ेंगे 25 बेड
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने शनिवार को सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मलेरिया व डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और बेहतर इलाज करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। उन्होंने यहां मलेरिया और डायरिया के मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पहुंचने वाले मरीज के इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur breaking news bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news today breaking news cg news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news hindi news latest news madhya pradesh news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.