Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Latest Hindi News: छत्तीसगढ़ का तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से टूटा संपर्क, भारी बारिश से शबरी-गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर, डूब सकते हैं कोंटा के कई इलाके

    CG Latest Hindi News: छत्तीसगढ़ का तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से टूटा संपर्क, भारी बारिश से शबरी-गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर, डूब सकते हैं कोंटा के कई इलाके

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    CG Latest Hindi News khabarwaad.com
    CG Latest Hindi News khabarwaad.com

    CG Latest Hindi News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मूसलाधार बारिश से कई इलाके डूब गए हैं। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से संपर्क टूट गया है। तेज बारिश से बस्तर तरबतर है। शबरी-गोदावरी का जलस्तर बढ़ गया है। जगदलपुर के कई इलाके डूब गए हैं, वहीं कोंटा के कई क्षेत्रों में डुबान की स्थिति है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून की झड़ी लग गई है। पिछले 3 दिन से संभाग में बारिश हो रही है। वहीं जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे-63 पर भैरमगढ़ और जांगला के पास सड़क पर पानी भर गया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

    इसके साथ ही सुकमा जिले में एर्राबोर के नजदीक NH-30 भी डूब गया है। दोनों जिले की सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही बंद है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से संपर्क टूट गया है। दोनों इलाकों में वाहनों के पहिए थम गए हैं।

    स्कूल के पास पानी भरने से बच्चे स्कूल में ही फंस गए
    CG Latest Hindi News: भैरमगढ़ में स्कूल के पास पानी भरने से बच्चे स्कूल में ही फंस गए थे। हालांकि, एक एक कर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। इधर, जगदलपुर में भी बारिश के चलते कई वार्डों में पानी भरा हुआ है। यहां भी शहर की कई सड़कें डूब गईं हैं।


    CG Latest Hindi News: सिलसिलेवार जानिए कहां कैसी स्थिति
    सुकमा- सुकमा जिले में मानसून की झड़ी लगी है। यहां सुकमा-कोंटा नेशनल हाइवे-30 पर एर्राबोर के नजदीक पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस जवान तैनात हैं। लोगों को पुल पार न करने की हिदायत दी है। वहीं इससे आगे कुछ और गांवों के नजदीक भी बरसात के पानी से सड़कें डूब गईं हैं।

    Read Also-  पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI सहित कई कांस्टेबल किये गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

    नेशनल हाईवे जगदलपुर से सुकमा और कोंटा होते हुए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को भी जोड़ती है। पानी भरे होने की वजह से आज सुबह से ही रास्ता ब्लॉक है। गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुकमा जिले की सरहद से होकर बहने वाली गोदावरी और शबरी नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। लगातार बारिश होती रही तो कोंटा के कई इलाके डूब सकते हैं।

    CG Latest Hindi News: बीजापुर में नेशनल हाइवे-63 पानी से लबालब
    बीजापुर में भी झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जांगला के पास नेशनल हाइवे-63 पानी से लबालब भर गया है। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। जगदलपुर से बीजापुर और इससे आगे इस रास्ते से तेलंगाना- आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र का संपर्क टूट गया है।

    बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ के नजदीक भी पानी भरा था। लेकिन अब काफी हद तक पानी उतर गया है। जांगला के नजदीक पानी भरे होने की वजह से सुबह से ही गाड़ियां फंसी हुई हैं। यहां भी प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। किसी को भी सड़क पार करने नहीं दिया जा रहा है।

    Read Also-  कल से छत्तीसगढ़ का विधानसभा सत्र, आज कांग्रेस विधायकों की बैठक, बलौदाबाजार हिंसा, बिजली कटौती सहित इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

    बच्चे-शिक्षक स्कूल के अंदर फंस गए थे
    इधर भैरमगढ़ मुख्यालय में झमाझम बारिश से एक तरफ जहां सड़क जलमग्न हो गई थी, तो वहीं बस्ती के बीच एक स्कूल के सामने पानी भर गया था। स्कूल में मौजूद बच्चे-शिक्षक सब अंदर ही फंस गए थे। इस बात की खबर जब प्रशासन की टीम को लगी तो इलाके के लोगों के साथ मिलकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    जगदलपुर में झमाझम बारिश से बाढ़
    जगदलपुर में भी लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर के विद्याज्योति स्कूल, क्राइस्ट कॉलेज समेत इसके आस-पास की सड़कें पानी से लबालब भर गई है।

    इसके साथ ही अंबेडकर वार्ड, गंगानगर वार्ड, दलपतसागर वार्ड, वीर सावरकर वार्ड, अलटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के अलावा निचली बस्ती में भी पानी भर गया है। कई घरों में घुटने तक पानी घुस गया है। वहीं चौपाटी भी जल मग्न हो गई है।

    गंगानगर इलाके में एक पेड़ घर पर गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। गणपति रिसॉर्ट के आगे पुल पर पानी चढ़ गया है। यहां से आवाजाही करने प्रशासन ने मना कर दिया है।

    कांकेर नदी-नाले उफान पर
    कांकेर जिले में बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि चवेला और खंडी नदी उफान पर है। कांकेर मुख्यालय का दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापपुर इलाके से संपर्क टूट गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh chhattisgarh breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news live today chhattisgarhi news hindi news latest news madhya pradesh news mp news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.