पटना/रायपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के लिए 58 ऑब्जर्वर (निरीक्षक) नियुक्त किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से चार वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू सबसे प्रबल दावेदार, रेस में मनोज पिंगुआ का भी नाम
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन नेताओं को बिहार चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता दीपक मिश्रा और भुवनेश्वर बघेल शामिल हैं।
Read Also- रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक निर्माण कार्य को फिर से मिली रफ्तार, 50 करोड़ खर्च के बाद बचे हुए कार्य पर 37.75 करोड़ और खर्च होंगे
कांग्रेस आलाकमान ने सभी नियुक्त ऑब्जर्वरों को जल्द ही अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुंचने और कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि यह संगठनात्मक पहल आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम देने में मददगार साबित होगी।
देखिए आदेश की कॉपी..






