Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक निर्माण कार्य को फिर से मिली रफ्तार, 50 करोड़ खर्च के बाद बचे हुए कार्य पर 37.75 करोड़ और खर्च होंगे

    रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक निर्माण कार्य को फिर से मिली रफ्तार, 50 करोड़ खर्च के बाद बचे हुए कार्य पर 37.75 करोड़ और खर्च होंगे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 30, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    8 साल से अधूरे स्काईवॉक निर्माण कार्य को फिर से मिली रफ्तार
    8 साल से अधूरे स्काईवॉक निर्माण कार्य को फिर से मिली रफ्तार

    रायपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित शास्त्री चौक से लेकर जयस्तंभ चौक और अंबेडकर अस्पताल चौक तक फैले स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का अधूरा निर्माण कार्य आखिरकार 8 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद फिर से शुरू हो गया है। रविवार को निर्माण एजेंसी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर और कर्मचारी स्काईवॉक के ढांचे का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान वे सीढ़ियों के सहारे स्काईवॉक की ऊपरी संरचना तक पहुंचे और मुआयना किया।

    Read Also-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    ढांचे का किया जा रहा परीक्षण
    लंबे समय तक काम बंद रहने और रखरखाव के अभाव में स्काईवॉक का ढांचा अब जर्जर होने लगा है। आशंका है कि लोहे के गर्डर और अन्य निर्माण सामग्री खराब हो रही है। इसी कारण मुख्य अभियंता द्वारा गठित समिति ने स्थल निरीक्षण किया, जिसमें स्काईवॉक के अधिकांश हिस्सों में स्टील, नट-बोल्ट की स्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि, खुले वातावरण में रहने के कारण वेल्डिंग वाले हिस्सों में जंग लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    अब तक 50 करोड़ खर्च, अभी बाकी 40 प्रतिशत काम
    मिली जानकारी के अनुसार, स्काईवॉक का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। शेष 40 प्रतिशत काम के लिए अब 37.75 करोड़ रुपए की अतिरिक्त लागत अनुमानित है। यह स्काईवॉक पिछले 8 वर्षों से अधूरा पड़ा है और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में काम पूरी तरह ठप हो गया था।

    Read Also-  14 जुलाई से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिकारियों के अवकाश पर रोक

    पहले शास्त्री चौक रोटरी का होगा निर्माण
    लोक निर्माण विभाग के अनुसार, स्काईवॉक के पहले चरण में उपयोगी हिस्सों का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से शास्त्री चौक पर रोटरी निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। ठेकेदार को तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा करना होगा और काम पहले से स्वीकृत ड्रॉइंग-डिजाइन के अनुसार ही करना अनिवार्य होगा।

    गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान
    निविदा में शामिल सभी नॉन-एसओआर आइटमों का दर विश्लेषण और अनुमोदन विभागीय नियमों के तहत किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय मापदंडों के अनुरूप निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जाएगा। स्काईवॉक की सीढ़ियां, एस्केलेटर, लिफ्ट, छत पर शीटिंग, बिजली व्यवस्था और केबलिंग सहित फिनिशिंग के कार्य भी प्राथमिकता से किए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news latest raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.