Bijapur News: बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। 8 दिसंबर को डीआरजी बीजापुर और थाना नैमेड़ की संयुक्त टीम ने मोसला-दुरधा क्षेत्र में एरिया डामिनेशन अभियान के दौरान नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी और महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
Read Also- जेपी नड्डा 13 दिसंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय दौरा, भाजपा की अहम बैठक 11 दिसंबर को…
अन्य नक्सलियों की तलाश जारी
Bijapur News: इस अभियान में टीम को 5 दिसंबर को कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 1 लाख रुपए का ईनामी, मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष सन्नू कोरसा उर्फ गुट्टा और दूसरा जनमिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर पण्डरु उरसा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
Read Also- 16 से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, हंगामेदार होने के आसार…
Bijapur News: दोनों नक्सली मोसला गांव के निवासी हैं और थाना नैमेड़ क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में 5 दिसंबर को हुए पूर्व सरपंच अवलम की हत्या में अन्य नक्सलियों का भी हाथ होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस पर घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए नक्सलियों को थाना नैमेड़ में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है। सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार नक्सलियों से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।




