बीजापुर। माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियानों के तहत जिला बीजापुर के तारलागुड़ क्षेत्र स्थित अन्नाराम जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बुधवार को जोरदार मुठभेड़ हुई।
सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को जिंदा पकड़ा गया है। घायल उग्रवादी का उपचार चल रहा है तथा पूछताछ जारी है।
क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। अभियान समाप्ति के बाद विस्तृत रिपोर्ट साझा की जाएगी।




