बिलासपुर। रेलवे ने शीतकालीन भीड़ को देखते हुए बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर के बीच 5 फेरों की साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बिलासपुर से 11:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 18:30 बजे यलहंका पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को यलहंका से 21:00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 04:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव होगा।




