Khabarwaad National Desk: : यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। वह बीमार चल रहे थे। गौरतलब है कि मुरादाबाद में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई थी।
Read also: भाजपा के वाशिंग मशीन में धूल गए चिंतामणि महाराज पर लगे सभी आरोप, तो बीजेपी के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया पलटवार
4 बार विधायक और एक बार सांसद रहे सर्वेश
बीजेपी के मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते चुनाव के दौरान भी वह प्रचार से दूर रहे थे। वह चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। कुंवर सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह बिजनौर के बढ़ापुर से विधायक हैं।




