कोरबा। जिले के एक होटल में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती ने जहर खाकर नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या की थी। वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत मुख्य मार्ग में होटल चंदेला स्थित है। गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसके गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके साथ आया युवक पहले ही गायब हो चुका था। घटना की सूचना मिलते एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा मौके पर पहुंचे।
पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके का बारिकी से निरीक्षण किया। एसएसपी के निर्देश एएसपी ठाकुर व सीएसपी श्री एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान युवती के साथ एक युवक के आने की बातें सामने आई। जिससे मामला संदिग्ध हो गया।
शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने की हत्या
शुक्रवार की दोपहर गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बनाया। परेशान होकर उसने गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह जांजगीर-चांपा भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।




