Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Breaking News in Mahasamund: फ़िल्मी अंदाज में हुए हत्याकांड का हुआ राजफाश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या कर किचन में गाड़ दी लाश

    Breaking News in Mahasamund: फ़िल्मी अंदाज में हुए हत्याकांड का हुआ राजफाश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या कर किचन में गाड़ दी लाश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 29, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Breaking News in Mahasamund

    Breaking News in Mahasamund: महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग में हुई हत्याकांड में पुलिस ने बडा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया की इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी, प्रेमी और सास है। अवैध संबंध के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और फिल्मी तरीके से घटना को छुपाने षड्यंत्र रचा गया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी देविका चंद्राकर और उसके प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं मृतक की सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में एसडीओपी महासमुंद अजय शंकर त्रिपाठी ने खुलासा करते हुए बताया कि, वारदात के दिन 8 दिसंबर 2023 को नया रावणभाठा स्थित मृतक के घर पर यूपेश चंद्राकर का नशे की हालत में पत्नी देविका चंद्राकर से अवैध संबंध को लेकर जमकर वाद-विवाद व हाथापाई हुई। इस बीच मृतक यूपेश चंद्राकर ने पत्नी देविका चंद्राकर पर डंडे से वार किया। जिसका विरोध जताते हुए, आरोपी महिला ने धक्का देकर उसी डंडे से मृतक के सिर पर वार किया। जिससे मृतक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी महिला ने अपनी आशिक मुकुंद त्रिपाठी को घटना की जानकारी दी और घर पर बुलाया।

    Read Also-  पड़ोसी को मारकर किचन में गाड़ा, 6 महीने बाद ऐसे खुला हत्या का राज

    Breaking News in Mahasamund: तीनों ने मिलकर आरोपी महिला, उसका प्रेमी और उसकी मां अंजनी चंद्राकर मृतक को पलंग पर लेटा दिए। इस बीच आरोपी महिला अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई। इस दौरान आरोपी प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी ने मृतक को बेहोशी के हालात में अपने घर लाया और और उसकी गला दबाकर दी। उसके चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद आरोपी मुकुंद शहर के एक दुकान से जाकर नायलॉन की रस्सी व प्लास्टिक झिल्ली लाकर उसे बांध दिया। आरोपी दो दिन तक अपने घर में मृतक के शव को पॉलीथिन में अच्छे से बांधकर रखा था। दो दिन बाद 10 दिसंबर की दोपहर उन्होंने एक रिक्शा वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने ऑफिस का सामान बताते हुए उसे लोहानी बिल्डिंग स्थित अपने ऑफिस ले आया। इसके बाद वहां से वह वापस लौट गया।

    Breaking News in Mahasamund: बिल्डिंग के बाजू में नए भवन का निर्माण चल रहा था, जहां से वह रापा, गैती, सब्बल, टंगिया व धमेला अपने ऑफिस के भीतर रख दिया। उसी रात आरोपी देविका अपनी बेटी को सुलाकर अपने आशिक के पास पहुंची। जहां से दोनों देर रात आरोपी मुकुंद के ऑफिस पहुंचे। जहां पर दोनों ने मिलकर किचन में 5 फीट का गड्ढा खोदा। रात में गड्ढा खुदाई के बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर फिर वापस आ गए। इसके बाद फिर दूसरे दिन 11 दिसंबर को आरोपी महिला देविका ने किराने की दुकान से एक बोरी नमक खरीदा। फिर दोनों अपने आशिक के साथ उसके ऑफिस पहुंचे। जहां पर खोदे गए गड्ढे में पहले नमक डाला और फिर पेटी से निकाल कर मृतक के शव को उसे गड्ढे में दफना दिया।

    Read Also-  सावधान! पानी किया बर्बाद तो कटेगा 2000 रूपए का चालान, निगरानी करेंगी 200 टीमें

    किसी को पता ना चले इस बात का ध्यान रखते हुए दोनों ने गड्ढे के ऊपर पत्थर भी बखूबी बारीकी से लगा दिए। लेकिन पुलिस के मुताबिक अपराधी अपराध कितने भी शातिर तरीके से करें एक न एक दिन उनके मंसूबे पर पानी फिर ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान आरोपी महिला देविका चंद्राकर के कॉल डिटेल खंगाले। साइबर की टीम ने जब जांच पड़ताल की तो कॉल डिटेल ने कई राज खोल दी। और फिल्मी तरीके से किए गए इस मर्डर मिस्ट्री का पर्दा उठ गया। घंटे तक जिस नंबर से बात की जाती थी वह नंबर आरोपी मुकुंद त्रिपाठी का निकला। जो उसके घर के बाजू में रहता था।

    इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की। तो दोनों के बीच अवैधसंबंध होने और इस बात को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई। इस बीच 6 माह तक महिला अपने पति के बारे में जानने के लिए एक बार भी थाने नहीं आई थी। इस बात से भी पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने आरोपी महिला के आशिक को हिरासत में लेकर शक्ति से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी मुकुंद त्रिपाठी ने महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात को स्वीकार किया। और दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल की।

    Read Also-  गैंगस्टर लॉरेंस और अमन लाए जाएंगे रायपुर, दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस लगाएगी कोर्ट में अर्जी

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला देविका चंद्राकर और उसके आशिक मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही  साक्ष्य छुपाने में मदद करने वाली महिला की मां को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news mahasamund mahasamund breaking news mahasamund latest news mahasamund news mahasamund news cg mahasamund news today mahasamund today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.