Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Breaking News in Raipur: गैंगस्टर लॉरेंस और अमन लाए जाएंगे रायपुर, दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस लगाएगी कोर्ट में अर्जी

    Breaking News in Raipur: गैंगस्टर लॉरेंस और अमन लाए जाएंगे रायपुर, दोनों से पूछताछ के लिए पुलिस लगाएगी कोर्ट में अर्जी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 29, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Breaking News in Raipur

    Breaking News in Raipur: रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव को रायपुर लाने की तैयारी है। लॉरेंस हरियाणा और अमन झारखंड की जेल में बंद है। पुलिस दोनों को लाने के लिए रायपुर कोर्ट में अर्जी लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद दोनों को वहां की जेल से लाकर इस केस में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उनसे पूछताछ से छत्तीसगढ़ में प्रोटेक्शन मनी वसूली गैंग की एंट्री के राज खुलने की उम्मीद है।

    कोल कारोबारियों की सुपारी लेने वाले पप्पू सिंह और शूटर रोहित स्वर्णकार ने पुलिस के सामने दोनों गैंगस्टरों के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है वे लॉरेंस और अमन के कहने पर ही वे यहां कोल कारोबारियों की हत्या करने आए थे। इसी वजह से पुलिस उन्हें रायपुर लाएगी। पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि पहले झारखंड दुमका जेल में बंद अमन को लाया जाएगा। उसके बाद लॉरेंस को लाने की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। आला अफसरों ने संकेत दिए हैं कि दोनों गैंगस्टरों का रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की साजिश रचने में सीधा कनेक्शन है। इसलिए जल्द ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी।

    Read Also-  प्रेमी के नाम का सिंदूर भर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने 10 दिन पहले भेजा था आशिक को जेल

    छत्तीसगढ़ में लोकल कनेक्शन का शक
    Breaking News in Raipur: पुलिस को शक है कि मयंक का छत्तीसगढ़ में कोई न कोई लोकल कनेक्शन है। उसी ने मयंक के कहने पर रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारी का पीछा किया। उसने उनकी एक-एक ग​तिविधि और दिनचर्या की रेकी की। उनके घर, बंगले, ऑफिस, कार और अस्थायी ठिकानों की फोटो खींचकर उनके घर से ऑफिस आने जाने के रास्ते का पूरा डिटेल मयंक को उपलब्ध कराया। वही चार्ट फिर मयंक ने राजस्थानी पाली के पप्पू को भेजा। पप्पू ने वही नक्शा और रूट चार्ट शूटर और बाइक राइडरों को दी। पुलिस अब उस रेकी करने वाले और रूट चार्ट बनाने वाली तलाश कर रही है। हालांकि पकड़े गए चारों आरोपियों ने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कहीं है।

    राम-राम बोलते ही पप्पू एयरपोर्ट से भागने लगा
    Breaking News in Raipur:
    पुलिस ने देवेंद्र और मुकेश को गुरुवार रात भाठागांव स्थित योयो होटल से हिरासत में ले लिया था। शनिवार सुबह रोहित भी पकड़ा गया। रोहित से पूछताछ के बाद एक टीम राजस्थान पहुंच गई। इस बीच पप्पू सिंह रायपुर आने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच चुका था। उसने एयरपोर्ट से रोहित को फोन लगाया, रायपुर में सब ठीक है या नहीं? रोहित उस समय पुलिस की हिरासत में था। उसके मोबाइल पर पप्पू का फोन देखकर पुलिस अफसरों ने बात करने को कहा। रोहित ने इस दौरान पुलिस को झांसा देने की कोशिश की। उसने बातचीत की शुरुआत राम-राम से की। इतना सुनते ही पप्पू के अलर्ट हो गया, क्योंकि राम-राम उनका कोडवर्ड था। पुलिस के घेरे में आने या पकड़े जाने पर राम-राम बोलना था।

    Read Also-  चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

    शूटर कहां ठहरेंगे, कहां से पीछा करेंगे और कहां शूट करेंगे, इसका पूरा नक्शा मिला
    पुलिस को चारों आरोपियों के पास से रूट चार्ट(नक्शा) मिला है। उसमें स्पष्ट निर्देश है कि शूटरों को कहां ठहरना है? कहां से कारोबारी का पीछा करना है? कहां घटना को अंजाम देना है और किस रूट से भागना है? हर स्टेप का एक-एक पॉइंट लिखा है। यह नक्शा पप्पू, रोहित, मुकेश और देवेंद्र ने नहीं बनाया है।

    ये नक्शा मलेशिया में बैठकर लॉरेंस और अमन का काम संभाल रहे मयंक सिंह ने उन्हें भेजा है। मयंक ने नक्शे के साथ पूरी जानकारी पप्पू को दी है। पप्पू ने फिर रोहित, मुकेश और देवेंद्र को इसे उपलब्ध कराया। चारों के मोबाइल पर कोल कारोबारी का वीडियो और फोटो भी मिला है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news cg raipur news chhattisgarh news latest news mp news raipur latest news raipur news raipur news aaj ka raipur news cg raipur news live raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.