गौरेला। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
Read Also- मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर पहुंचे सीएम साय, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला निवासी किसान रंजीत राठौर ने कृषि भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन संबंधित राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज ने इस कार्य के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। कई महीनों से अधिकारी द्वारा टाल-मटोल किए जाने और बिना पैसे काम न करने के रवैये से परेशान होकर किसान ने आखिरकार ACB में शिकायत दर्ज कराई।
Read Also- नक्सली मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर, शव और हथियार बरामद, गोलीबारी अब भी जारी
शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यस्थता कर रहे राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी घनश्याम भारद्वाज को भी ACB ने खोज निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया।




