रायपुर। अम्बेडकर अस्पताल परिसर में शुक्रवार सुबह भ्रूण मिलने की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध पाए गए हैं। दोनों महिलाएं बुरका पहने हुई थीं और अस्पताल परिसर में मात्र तीन मिनट तक रुकीं।
फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं डस्टबिन के आसपास घूमीं और ठीक उसी स्थान पर भ्रूण मिला जहां वे रुकी थीं। दोनों महिलाएं अलग-अलग वाहनों से आईं और परिसर में प्रवेश के बाद किसी से संपर्क नहीं किया। उनके साथ आए दो पुरुषों की भी तलाश की जा रही है।
मौदहापारा पुलिस ने अस्पताल के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।




