रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज राज्योत्सव की भव्यता छाई हुई है. राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इसे रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं और वे नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मरिपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लिया. इसके उपरांत वे ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए.
दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे, जो राज्य की गौरवशाली पहचान बनने जा रहा है. इसके साथ ही वे ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान प्रदान करेगा.




