राजिम। राजिम के पांडुका थाना क्षेत्र कार ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पति पत्नी दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच कार ने कोपरा बस स्टैंड के पास बाइक सवारों को ठोकर मार दी। मृतक महिला कुरूद के पास मेडका गांव की रहने वाली बताई जा रही है। घायल पति को इलाज के लिए राजिम अस्पताल में भारती कराया गया।




