रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सरकार और विपक्ष के बीच सवाल जवाब हुए। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में ड्रग तस्करी का मुद्दा उठाया। भूपेश बघेल ने बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में उठाया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब है। प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी में नव्या मलिक का नाम क्यों नहीं है? आखिर नव्या का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, परीक्षण करा लेंगे।




