रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने जांजगीर में सीएसआर फंड की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर पर मनमर्जी से राशि बांटने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री के नकारात्मक जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिप्पणी की, जबकि विधायक राघवेन्द्र सिंह ने भी पक्षपात का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंत्री जी प्रस्तावों पर घोषणा कर दें। कलेक्टर को कार्यों के लिए निर्देशित कर दें।. इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुझे घोषणा का अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?




