आशीष पदमवार
CG Bijapur News: बीजापुर जिला प्रशासन और सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बीजापुर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला शनिवार, 23 नवम्बर 2024 को सुबह 10:00 बजे से एजुकेशन सिटी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के आडिटोरियम में संपन्न होगी।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996 और नियम 2022) और वन अधिकार मान्यता अधिनियम 2006 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही संबंधित समितियों के प्रबंधन और संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने का कार्य भी इस कार्यशाला के माध्यम से किया जाएगा।
Read Also- सक्ती में पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा, रोजगार सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप
CG Bijapur News: कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में तिरुमाल देवा तोफा, वन अधिकार कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर तिरुमाल अश्विनी कांगे, जो पेसा और वन अधिकार कानून के विशेषज्ञ हैं, तथा तिरुमाल प्रखर जैन, पेसा कानून और वन अधिकार के विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण देंगे।
Read Also- सुकमा के कोंटा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर
CG Bijapur News: इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यगण में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के सदस्यगण, विकास खण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति के सदस्यगण, ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, ग्राम सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के सदस्यगण, सरपंच, मांझी, परगना पटवारी, वनरक्षक/वनपाल, सचिव, ग्राम पंचायत के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।




