AASHISH PADAMWAR
CG BREAKING: बीजापुर में सुरक्षाबलों को फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है। यहां दो थाना क्षेत्रों के अंदर अलग- अलग कार्यवाही में 12 नक्सली गिरफ्तार किये गए है। ये सभी नक्सली हत्या, IED प्लांट करने, रोड काटने, एवं पाम्पलेट- बैनर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे।
Read Also- प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
CG BREAKING: मिली जानकारी के अनुसार दरभा छसबल कैम्प में पदस्थ कंपनी कमांडर की हत्या में शामिल एवं बेंचरम मोबाइल टावर में आगजनी की घटना में शामिल 4 माओवादी गिरफ्तार किये गए है। वहीं सर्चिंग के दौरान बड़े तुंगाली के जंगल से विस्फोटक सहित 2 माओवादियों को पकड़ा गया। थाना मिरतुर क्षेत्र से बैनर-पोस्टर लगाते 3 माओवादी एवं 3 विधि से संघर्षरत बालक/बालिका पकड़े गए है। गिरफ्तार नक्सलियों से बैरन-पोस्टर भी बरामद किया गया है। ये सभी क्षेत्र में IED प्लांट करने, रोड काटने एवं पाम्पलेट बैनर लगाने 3 की घटना में शामिल थे। पकड़े गये माओवादी लम्बे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय होकर कार्यरत थे।




