CG Dhamtari News: धमतरी में कब्जा जमीन मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने नायब तहसीलदार को पकड़ा है। धमतरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार क्षीरसागर बघेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम के अधिकारी कर्मचारी देर शाम तक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Read Also- सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
CG Dhamtari News: जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिलीप पुरी गोस्वामी ने जमीन कब्जा मामले को लेकर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी कार्यालय में किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम ने पांच जुलाई को विशेष रणनीति के तहत धमतरी पहुंचकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन 85 डिसमिल है। जिस पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था।
Read Also- जुए के फड़ पर ACCU की रेड, कैश के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार
तहसील दफ्तर में नायब तहसीलदार को पकड़ा
CG Dhamtari News: धमतरी राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के कारनामा को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को देर शाम तहसील दफ्तर में कार्रवाई की। तहसील दफ्तर परिसर के कमरा नंबर 14 में पदस्थ नायब तहसीलदार खीर सागर बघेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपित अधिकारी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।




