CG Naxalites Encounters: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में कुल 16 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सुकमा के एसपी किरण चौहान ने इस घटना की पुष्टि की है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा जवाब: सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, शव बरामद
CG Naxalites Encounters: मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में DVCM कमांडर जगदीश का भी शामिल होना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जगदीश पर छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस और अन्य राज्यों की पुलिस ने 8 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। वह पिछले कई वर्षों से नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और पुलिस के टारगेट पर था।
Read Also- आईईडी की चपेट में आई महिला, पैर के उड़े चिथड़े… तस्वीर देख दिल दहल जाएगा
CG Naxalites Encounters: पुलिस ने ‘ऑपरेशन जगदीश’ लॉन्च किया था, जिसमें 26 अप्रैल 2023 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उस समय जगदीश अपनी टीम के साथ अरनपुर इलाके में सक्रिय था, लेकिन वह घने जंगलों में भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक घायल था। पुलिस अब जगदीश को पकड़ने के लिए जीवित या मृत, दोनों तरीकों से प्रयास कर रही है। मामले की पूरी जानकारी फोर्स के सर्चिंग के बाद ही स्पष्ट होगी।




