बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ में जवान सर्चिंग अभियान के लिए निकले थे। इस दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी पिल्लूर -कांडलापरती क्षेत्र में अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बल के 2 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए दोनों घायल जवानों को रायपुर भेजा गया है।




