Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    September 19, 2026

    Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

    September 19, 2026

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित
    • Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
    • कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Politics: बस्तर ओलंपिक में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा  सरकार पर साधा निशाना

    CG Politics: बस्तर ओलंपिक में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा  सरकार पर साधा निशाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    30 नवंबर तक 400 यूनिट हाफ बिल योजना लागू करे सरकार, नहीं CM हाउस का करेंगे घेराव- दीपक बैज 

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर ओलंपिक को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जिस बस्तर ओलंपिक की सराहना की थी, उसी आयोजन में ट्रैक सूट खरीदी में बड़ा घोटाला किया गया है।

    बैज ने बताया कि 4,500 ट्रैक सूट खरीदी के लिए निविदा निकाली गई, जिसमें क्वालिफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव-नरेश स्पोर्ट्स प्रा. लि. से जुड़ी थीं। सभी कंपनियों ने एक ही मॉडल (आर्टिकल कोड 459) के लिए बोली लगाई। नतीजतन, शिव-नरेश को L-1 घोषित कर ₹2,499 प्रति ट्रैक सूट की दर से खरीद की गई। जबकि कंपनी की वेबसाइट पर वही सूट ₹1,539 में उपलब्ध है।

    उन्होंने कहा कि, जब एक ट्रैक सूट की खरीदी में इतना भ्रष्टाचार हुआ है, तो पूरे आयोजन में कितना घोटाला हुआ होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है।

    717 सड़कों के दावे पर सवाल
    दीपक बैज ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 717 सड़कों के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि RTI से खुलासा हुआ है कि पिछले डेढ़ साल में भाजपा सरकार ने केवल दो सड़कें स्वीकृत की हैं—एक मुंगेली में 1.5 किमी और दूसरी मैनपाट में 0.45 किमी लंबी। “2 अगस्त को हमने उपमुख्यमंत्री को चुनौती दी थी कि जिन 717 सड़कों के निर्माण का दावा किया जा रहा है, उनका कार्यादेश सार्वजनिक करें। 17 दिन बीत गए, लेकिन आज तक कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। इससे साफ है कि सरकार झूठ बोल रही है।”

    मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर भी उठाए सवाल
    बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह शासकीय दौरा है, इसलिए जनता को बताया जाना चाहिए कि इस यात्रा का एजेंडा क्या है और इससे प्रदेश को क्या फायदा होगा।

    सवन्नी प्रकरण पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर हमला
    पीसीसी चीफ ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर लगे घूसखोरी के आरोपों को लेकर भी मुख्यमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा , “सवन्नी के खिलाफ उन्हीं के मातहत अधिकारी से जांच कराई गई और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। यह कैसे निष्पक्ष जांच हो सकती है? सवाल यह भी है कि दिल्ली बुलाए जाने के बाद उन्हें राहत कैसे मिली। यह पूरे सिस्टम में व्याप्त कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का उदाहरण है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अवैध शराब तस्करी में शिक्षक गिरफ्तार, DEO ने किया निलंबित

    कर्मचारियों से भरी बस बनी हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.