CG Sarguja News : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर में उल्टी दस्त से अर्जुन राम सारथी पिता मारवाड़ी 34 वर्ष की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। संक्रमण के डर से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। करीब 15 दिनों से चैनपुर गांव उल्टी दस्त (डायरिया) के चपेट में हैं। मैदानी स्वास्थ्य अमला पुरे मुस्तैदी के साथ पिडितो को घर-पहुच इलाज व दवाई वितरण कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनूकुवर ,मोतीलाल ,कालेश्वर, इंद्रमणि अनिरुद्ध ,मोतीलाल , धनसाय तकरीबन 25 पिडितो को कैंप में इलाज व दवा दिया गया है। इसके अलावा जो गंभीर मरीज है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
डायरिया :-
प्रभावित गांव के हालात का जायजा लेने सरगुजा कलेक्टर सीएमएचओ पहुंचे प्रभावित लोगों के लिए बेहतर ईलाज की इंतजामात करने निर्देश दिये गये हैं।
स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध होने के बावजूद उल्टी दस्त के मरीजों की तादाद कम नहीं हो रही है। गांव के लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। दैनिक रोजमर्रा के काम छोड़कर घरों में बैठे हुए हैं।
नव प्रभारी सीएमओ डॉ पी 0.एस0 मार्को से इस संबंध में चर्चा हुई उन्होंने ने बताया मैदानी स्वास्थ्य अमला उल्टी दस्त प्रभावित गांव के अतिरिक्त आसपास के दूसरे गांवों में भी कैंप लगाकर जरूरतमंदो को ईलाज के साथ दवाई वितरण कर रहे है ।
लोगों को समझाइश दी जा रही है कि बासी भोजन ना करें। घर से बाहर खुले में शौच न करें। हाथ साफ धोकर ताजा भोजन करें साफ पानी पीये सभी को सलाह दी जा रही है।




