CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रायपुर समेत सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया।
Read Also- UGC-NET का एग्जाम रद्द : पेपर में गड़बड़ी के शक के चलते NTA का फैसला, केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंपी
अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के आसार
CG Weather: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना है।
CG Weather: वहीं, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है।




