रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में करीब 168 दिनों से जेल में बंद चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया गया। रिहाई की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता तथा जनप्रतिनिधि ढोल-नगाड़ों, नारों तथा मिठाइयों के साथ स्वागत के लिए एकत्र हुए। जेल से निकलते ही कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल को घेर लिया तथा मौके पर नारेबाजी की।
रिहाई के बाद चैतन्य बघेल ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशीर्वाद लिया तथा उनसे गले मिले। इस दौरान चारों ओर हर्ष का माहौल रहा। रिहाई से पहले सुबह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर बड़ी संख्या में समर्थक तथा पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे, जहां उत्सव जैसा माहौल देखा गया।




