Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अनुसूचित क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में अपात्र व्यक्तियों की नियुक्ति पर चिंता जताई

    डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अनुसूचित क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में अपात्र व्यक्तियों की नियुक्ति पर चिंता जताई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 3, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Charandas Mahant News
    Charandas Mahant News

    Charandas Mahant News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों से विधि विरुद्ध अपात्र व्यक्तियों को तत्काल हटाने की मांग की है। पत्र में डॉ. महंत ने कहा कि नवंबर 2024 में राज्य के विभिन्न आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में कुछ अशासकीय व्यक्तियों को बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया गया है, जो अनुसूचित जनजाति वर्ग से नहीं हैं, जबकि यह छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

    Read Also-  बिलासपुर में ‘पति, पत्नी और वो’ का मामला: हेड कांस्टेबल की पत्नी का दूसरे हेड कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग, परिजनों ने की ये मांग

    Charandas Mahant News:  नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 48 की उपधारा (5) के खंड (दो) के अनुसार, अनुसूचित क्षेत्रों में संचालित संसाधन सोसायटी में अध्यक्ष या सभापति का चुनाव केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों से ही किया जाना चाहिए। इसके तहत जिला कोरिया की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों- रामगढ़, चिरमी, तरगांव, जामपारा और धौराटिकरा-के लिए जारी किए गए आदेशों में अशासकीय व्यक्तियों को प्राधिकृत किया गया है, जो इस कानून के स्पष्ट प्रावधानों के खिलाफ है।

    Read Also-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक जनादेश पर छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभार

    Charandas Mahant News:  डॉ. महंत ने इस गंभीर मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विधिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षित स्थानों पर अन्य वर्गों के व्यक्तियों को नियुक्त करना न केवल गलत है, बल्कि यह अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों की उपेक्षा करने जैसा है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार को निर्देशित करें कि अनुसूचित क्षेत्र की आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को ही बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया जाए। साथ ही, जहां भी विधि विरुद्ध अपात्र व्यक्तियों को प्राधिकृत किया गया है, उन्हें तत्काल हटाकर पात्र व्यक्तियों को ही नियुक्त किया जाए।

    Read Also-  तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

    डॉ. महंत ने इस मामले में राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अनुसूचित जनजाति समुदाय के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का उल्लंघन न हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    charan das mahant charan das mahant latest news charan das mahant news charandas mahant chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.