Chhattigarh Suside News : भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर आज एक शख्स का शरीर दो भागों में कटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुटी है.
Read Also : CG Baikunthpur News : कांग्रेस के 3 पार्षद 6 साल के लिए निष्कासित, जानें क्या था मामला?
Chhattigarh Suside News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही एक मालगाड़ी ट्रैक पर आता दिखा युवक पटरी पर लेट गया, जिसके बाद उसका शरीर दो भागों में बंट गया. वहीं हादसे के बाद लगभग 2 घंटे तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा. इस दौरान डाउन ट्रैक पर कई ट्रेनें युवक के शव के ऊपर से गुजर गई.
Read Also : शिवा साहू केस : रुपए की वापसी के लिए सरसीवां पुलिस थाना में शीघ्र आवेदन जमा करे, माननीय न्यायालय के फैसले पर संबंधित व्यक्ति को मिलेगा रुपए
Chhattigarh Suside News : हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई. पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मॉरच्युरी में पीएम के लिए भेज दिया है.




