Chhattisgarh Assembly LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 16वां दिन आज शुरू हो गया है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयाल दास बघेल विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और लक्ष्मी राजवाड़े सदन पटल पर विभिन्न पत्रों को प्रस्तुत करेंगे। इस सत्र में वेटलैंड में अपेक्षित कार्य न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करेंगे। Chhattisgarh Assembly LIVE
देखिए सीधा प्रसारण –




