Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद

    September 7, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    September 7, 2026

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को
    • धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    • टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ, अगले तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ, अगले तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 2, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की शुरुआत बारिश के साथ, अगले तीन दिन भारी वर्षा का अलर्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है और मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी जिलों में देखने को मिल सकता है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है, जिसमें कई इलाकों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    सिनोप्टिक सिस्टम का असर
    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चिन्हित निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों में और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में विकसित होने की संभावना है। इसके आगे गहरा अवदाब बनते हुए यह 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण उड़ीसा और उत्तर आंध्र तट को पार कर सकता है।

    Read Also-  माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप

    तीन दिन तक रहेगा बदला मौसम
    इस प्रणाली के प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने 3 और 4 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 3 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की आशंका है। तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी है। वहीं 4 अक्टूबर को राज्य के मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

    रायपुर का मौसम
    राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Read Also-  रतनपुर महामाया देवी का राजशाही श्रृंगार, 56 भोग और महाआरती में उमड़े भक्त

    सावधानी की सलाह
    मौसम विभाग ने आम नागरिकों और किसानों से अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने और मौसम के अनुसार आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। तेज हवाओं और बारिश से प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh weather alert chhattisgarh weather alert news chhattisgarh weather alert today chhattisgarh weather news in hindi weather alert for chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.