Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान: सीएम विष्णुदेव साय

    जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान: सीएम विष्णुदेव साय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान: सीएम विष्णुदेव साय

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने आठ दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया दौरे से लौट आए हैं। इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ को एशियाई निवेश मानचित्र पर नई पहचान दी है। टोक्यो, ओसाका और सियोल में हुए इंवेस्टर कनेक्ट प्रोग्राम ने प्रदेश के लिए औद्योगिक विकास और रोजगार के नए रास्ते खोले हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने विदेश यात्रा से लौटकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपए का निवेश आने वाला है। यह देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा और छत्तीसगढ़ में भी औद्योगिक निवेश और विकास की एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। साय ने कहा कि हमारे हाल के जापान दौरे ने इस दिशा में राज्य को सीधे जोड़ने का काम किया है, और इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदृष्टि व नेतृत्व हमें निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं। हमने अपने पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया। साथ ही सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के जुड़ाव को भी रखा। ढोकरा, कोसा जैसे हस्तशिल्प भी हमने प्रस्तुत किये।

     

    विष्णुदेव ने कहा कि इस यात्रा में औद्योगिक कार्यक्रमों के साथ हमें जापान की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। ओसाका वर्ल्ड एक्सपो और पारंपरिक कला-लोकसंस्कृति से जुड़े अनुभवों ने दिखाया कि उन्होंने विरासत और विकास का सुंदर संतुलन बनाया है। इनसे हमें प्रेरणा मिली है कि छत्तीसगढ़ भी अपनी परंपरा और धरोहर को उद्योग व पर्यटन से जोड़कर नई पहचान और अवसर हासिल कर सकता है। सीएम ने आगे कहा कि एक्सपो में छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य था, जिसमें अपनी सारी जानकारी जापानी भाषा में देने की व्यवस्था की। इस पहल को सभी ने सराहा। इससे वहां लोगों को आसानी से सब कुछ समझ आया और उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं को सराहा। खाद्य प्रसंस्करण, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, इलेक्ट्रानिक्स और ईवी जैसे सेक्टर के लिए छह निवेश प्रस्ताव सरताज फूड्स, एसएएस सान्वा, बायोसीड्स, बियानी ग्रुप और माडर्नटेक द्वारा दिये गये। इन निवेश प्रस्तावों के चलते छत्तीसगढ़ में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और कृषकों को भी उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा।

     

    साय ने बताया कि एनटीटी, जेट्रो, केआईटीए, मोराबु, हंशिन, एटीसीए और यूनिकोरेल जैसी बड़ी संस्थाओं से आईटी, सेमीकंडक्टर, क्लाउड, फार्मा, इलेक्ट्रानिक्स, लाजिस्टिक और स्किल ट्रेनिंग पर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई है। कोरिया में आईसीसीके के साथ हमारा एमओयू हुआ। वे हमारे नालेज पार्टनर बनेंगे। उनकी मदद से हमें अपनी नई औद्योगिक नीति के तहत आने वाले उद्योगों में नई तकनीक और इसके लिए स्किल्ड मैनपावर तैयार करने में मदद मिलेगी। हमने टोक्यो, ओसाका और सियोल में छत्तीसगढ़ इंवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम किये। इससे एशिया के बड़े निवेशकों के बीच हमारी मजबूत पहचान बनी है। सीएम ने बताया कि  पहली बार कोरिया में छत्तीसगढ़ का कोई प्रतिनिधिमंडल गया है। जापान की तरह ही कोरिया में भी हमने कोरियन भाषा में अपनी बात रखी। हमारे वीडियो, ब्रोशर सभी कोरियन भाषा में थे। इससे निवेशकों को हमसे कनेक्ट करने में मदद मिली। हमारे प्रदेश में विदेशी निवेश लाने, नये नेटवर्क स्थापित करने तथा बेहतर औद्योगिक भविष्य के दरवाजे खोलने की दिशा में हमारा यह दौरा बेहद सफल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ में विकास और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

     

    उन्होंने कहा कि अभी इंडिया टुडे के सर्वे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री में मुझे पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुझ पर भरोसा करने और सदा प्रोत्साहित करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पर जनता ने जो भरोसा जताया उस पर खरा उतरने के लिए हमने दिन रात मेहनत किया। इससे जनता का भरोसा और मजबूत होना स्वाभाविक है। हमने मोदी जी की सभी प्रमुख गारंटियों को तो पूरा कर ही दिया है। हमने अपनी कार्यशैली से सुशासन को एक नई ऊंचाई दी है। सुशासन तिहार के दौरान मैं और मेरी पूरी सरकार, प्रशासन गांव, गली, मोहल्लों में गए। हमारी सरकार और जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं है। जनता के जीवन स्तर में ट्रिपल इंजन की सरकार की वजह से आए बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ChhattisgarhInvestment #GlobalConnect #GoodGovernance #IndustrialGrowth #JapanVisit #KoreaVisit #MakeInChhattisgarh #ModiGuarantee #कोरियादौरा #छत्तीसगढ़_औद्योगिक_भविष्य #छत्तीसगढ़_निवेश #छत्तीसगढ़_विकास #जापानयात्रा #ट्रिपलइंजनसरकार #प्रधानमंत्री_मोदी #विदेशी_निवेश #विष्णुदेवसाय #सुशासन chhattisgarh Cmvishnudevsai
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.