Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की एडवाइजरी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी-सर्दी की सिरप देने पर लगाई रोक

    छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की एडवाइजरी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी-सर्दी की सिरप देने पर लगाई रोक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि ये दवाएं सामान्यतः पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। इस कदम का उद्देश्य शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    एडवाइजरी जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) तथा सिविल सर्जनों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे भारत सरकार की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें।

    Read Also-  चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, 8 अक्टूबर को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

    आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा इस संबंध में एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई, जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि खांसी या सर्दी की दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श पर आधारित होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियां अधिकांश मामलों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। इसलिए आम जनता को डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को दवा न देने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) ने जानकारी दी कि जिन दो कंपनियों के खिलाफ अन्य राज्यों में कार्रवाई हुई है, उनकी राज्य में किसी भी प्रकार की सरकारी आपूर्ति नहीं हुई है। ये कंपनियां CGMSC के डेटाबेस में पंजीकृत भी नहीं हैं, जो राज्य में औषधि आपूर्ति प्रणाली की पारदर्शिता और सतर्कता को दर्शाता है।

    Read Also-  दिवाली पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: SpiceJet शुरू करेगी अयोध्या के लिए स्पेशल नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स

    भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद, राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी निरीक्षण और कार्रवाई तेज कर दी है। राज्यभर में औषध निर्माण इकाइयों का जोखिम-आधारित निरीक्षण करने के लिए औषधि निरीक्षकों के दल गठित किए गए हैं।

    प्रदेश के सभी सहायक औषधि नियंत्रकों और औषधि निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वे सभी औषधि विक्रय संस्थानों का तत्काल निरीक्षण करें। निजी फार्मेसियों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना चिकित्सकीय परामर्श अपने बच्चों को कोई भी दवा न दें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी

    झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.