Chhattisgarh Govt Schemes : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना का मूल उद्देश्य अब कारगर होता दिखाई दे रहा है। रायपुर की लक्ष्मी फुटान ने सपना संजोया था, जिसे अपनी आर्थिक तंगहाली की वजह से पूरा नहीं कर पाई थी, महतारी वंदन योजना से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।
Read Also ; बृजमोहन के इस्तीफे के बाद साय कैबिनेट में नहीं है कोई भी रायपुर जिले से मंत्री, इसलिए इनकी दावेदारी है सबसे तेज
लक्ष्मी घर का कामकाज संभालती है। उनके पति गोपाल फुटान रोजी-मजदूरी करते है। लक्ष्मी बताती हैं कि पति की कमाई से घरेलु खर्च तो चल जाता था पर छोटी-मोटी जरूरतें की चीजों को खरीदने में काफी परेशानी उठानी पड़ती। होती थी। अब उन जरूरतों को वह इस योजना से मिली राशि से पूरा कर रही हैं और बचत भी कर रही है।




