Chhattisgarh Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Read Also- दरिंदो ने नाबालिगों को बनाया हवस का शिकार, एक ने भाग कर बचाई जान और फिर
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
Chhattisgarh Monsoon Update: पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर नारायणपुर के ओरछा में 49.2, बस्तर के दरभा में 30.6 और जगदलपुर में 17.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कवर्धा में 45.6, पंडरिया में 21, बोड़ला में 21.2, महासमुंद के पिथौरा में 16.8, महासमुंद में 8.4, छुरा में 9.2 मिमी और अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Read Also- पति को अप्राकृतिक SEX की लत, थाने पहुंची महिला FIR दर्ज..
आज इन जिलों में बारिश के आसार
Chhattisgarh Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार आज (7 जून) रायपुर में शाम या रात में तेज हवा के साथ अंधड़ और हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम ठंडा होगा। शनिवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, आज पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से माध्यम बारिश होगी।




