Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ : स्कूलों के लिए शनिवार का नया टाइम टेबल जारी, अब शिक्षा के साथ नैतिकता और रचनात्मकता पर भी जोर

    छत्तीसगढ़ : स्कूलों के लिए शनिवार का नया टाइम टेबल जारी, अब शिक्षा के साथ नैतिकता और रचनात्मकता पर भी जोर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ : स्कूलों के लिए शनिवार का नया टाइम टेबल जारी, अब शिक्षा के साथ नैतिकता और रचनात्मकता पर भी जोर

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब शनिवार को बच्चों का दिन थोड़ा अलग होगा। शिक्षा विभाग ने नया टाइम टेबल जारी किया है, जिसमें शिक्षा के साथ नैतिकता और रचनात्मकता पर भी जोर दिया गया है।

    दिन की शुरुआत होगी प्रार्थना और राष्ट्रगान से… और फिर बच्चे माहवार थीम पर अपने विचार साझा करेंगे । इसके बाद मातृभाषा, गणित और अंग्रेजी के साथ-साथ ‘उपचारात्मक शिक्षा’ पर खास ध्यान दिया जाएगा ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई कमजोर न रह जाए।

    दोपहर के बाद वर्कबुक और रीडिंग-राइटिंग का सत्र होगा और दिन का समापन होगा खेल, योग और कला से। यानी अब शनिवार को बच्चों को किताबों के साथ रचनात्मकता और शारीरिक फिटनेस दोनों का साथ मिलेगा। यह नया टाइम टेबल सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होगा।

    ये है शनिवार का नया टाइम टेबल

    समय विषय / गतिविधि विस्तार
    10:00 – 10:15 प्रार्थना, राष्ट्रगान और माहवार थीम पर विचार दिन की शुरुआत प्रार्थना और राष्ट्रगान से की जाएगी। इसके बाद छात्रों को माहवार थीम पर संक्षिप्त विचार साझा करने का अवसर दिया जाएगाजिससे उनकी नैतिक और सामाजिक समझ विकसित हो सके।
    10:15 – 11:05 मातृभाषा, पुस्तकालय, आकलन आधारित उपचारात्मक शिक्षा इस समय में मातृभाषा पर ध्यान दिया जाएगा। पुस्तकालय का समय छात्रों को अध्ययन और पढ़ने की आदत डालने मदद करेगी। आकलन (कॉग्निटिव) आधारित उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से कमजोर क्षेत्रों में सुधार किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
    11:05 – 11:55 गणित व उपचारात्मक शिक्षा गणित विषय की पढ़ाई और उपचारात्मक शिक्षण कार्य। इसमें छात्रों की गणितीय समझ और समस्या समाधान कौशल पर ध्यान केंद्रित होगा।
    11:55 – 12:05 लघु अवकाश छोटे ब्रेक का समय, जिसमें छात्र आराम कर सकते हैं और अगले सत्र के लिए तैयार हो सकते हैं।
    12:05 – 12:55 अंग्रेजी व उपचारात्मक शिक्षा अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई और उपचारात्मक गतिविधियाँ। इसमें व्याकरण, शब्दावली और लेखन पर ध्यान दिया जाएगा।
    12:55 – 1:45 पर्यावरण व उपचारात्मक शिक्षा पर्यावरण और विज्ञान से संबंधित उपचारात्मक शिक्षा। छात्रों को प्राकृतिक दुनिया के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने का समय होगा।
    1:45 – 2:35 भोजन अवकाश छात्रों को भोजन करने और आराम करने का समय।
    2:35 – 3:15 वर्कबुक, रीडिंग-राइटिंग, विषयवार उपचारात्मक शिक्षा वर्कबुक गतिविधियाँ, पढ़ाई और लेखन अभ्यास। अलग-अलग विषयों में उपचारात्मक शिक्षण कार्य।
    3:15 – 4:00 शारीरिक शिक्षा, योग, खेल, कला व बागवानी दिन का अंतिम सत्र, जिसमें शारीरिक गतिविधियाँ, योग, खेल, कला और बागवानी जैसी क्रियाओं के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास भी होगा।

    शिक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इस नई व्यवस्था से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और स्कूल का माहौल और भी रोचक बनेगा।”

     

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #LearningTime #NewSchoolSchedule #SaturdayClasses #SchoolScheduleUpdate #StudentWeek #छत्तीसगढ़_न्यूज़ #छात्र_सप्ताह #नया_स्कूल_समय #पढ़ाई_का_समय #शनिवार_की_कक्षा #स्कूल_न्यूज़ #स्कूल_शेड्यूल_अपडेट
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.